कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर्यटन स्थल में होगा विकसित

मधुबनी : प्रसिद्ध कपिलेश्वर स्थान जल्द ही पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है. इस दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव को कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर स्थल को पर्यटन स्थल के […]
मधुबनी : प्रसिद्ध कपिलेश्वर स्थान जल्द ही पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है. इस दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव को कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने एवं श्रावणी मेला को राजकीय समारोह के रूप में मनाने हेतु प्रस्ताव भेजा है.
सरकार को भेजे प्रस्ताव में डीएम ने कहा है कि अंचल अधिकारी, रहिका के प्रतिवेदन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के द्वारा श्री श्री 108 कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, मधुबनी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने एवं श्रावणी मेला को राजकीय समारोह के रूप में मनाने हेतु अनुशंसा के साथ प्रस्ताव जिला पदाधिकारी को प्राप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










