जनवितरण प्रणाली विक्रेता से रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : जयनगर के जनवितरण प्रणाली विक्रेता देव प्रसाद सिंह से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को जयनगर थाना के थानाध्यक्ष एसएस सारंग ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में राज रविदास उर्फ दिनेश कुमार यादव खजौली थाना के छपराही गांव एवं भोला यादव उर्फ इंद्रेश कुमार यादव, ग्राम कुआढ थाना […]
विज्ञापन
मधुबनी : जयनगर के जनवितरण प्रणाली विक्रेता देव प्रसाद सिंह से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को जयनगर थाना के थानाध्यक्ष एसएस सारंग ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में राज रविदास उर्फ दिनेश कुमार यादव खजौली थाना के छपराही गांव एवं भोला यादव उर्फ इंद्रेश कुमार यादव, ग्राम कुआढ थाना जयनगर है.
आपके शहर में
विज्ञापन
उक्त जानकारी एसपी डा. सत्य प्रकाश ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी. एसपी ने बताया कि 10 सितंबर को जयनगर थाना कांड संख्या 455/19 में जनविरण प्रणाली विक्रेता देव प्रसाद सिंह ने 2 लाख रुपये रंगदारी मांगने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी मामले में बाद में अपराधियों ने शंकर दादा के नाम से लिखे एक पत्र में रंगदारी की रकम बढाकर पांच लाख कर दिया.
अपराधियों ने डीलर को 24 घंटे के अंदर रकम नहीं देने पर जान से मार दिए जाने की धमकी दिया था. इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते पंद्रह दिन में रंगदारी मांगे जाने का कइ मामला आया है. पर व्यापारीडर से न तो प्राथमिकी दर्ज कराये हैं और न ही इस दिशा में पुलिस से सहयोग ही लिया.
शंकर दादा बन कर दी थी चिठ्ठी . धराये अपराधी अपने आप को शंकर दादा बन कर डीलर से रंगदारी मांगने का चिठ्ठी दिया था. दिये चिठ्ठी में अपराधियों ने कहा था कि जयनगर में अब केवल शंकर दादा का ही साम्राज्य होगा. इस क्षेत्र में अब शंकर दादा को ही रंगदारी देना होगा. बताया जा रहा है कि जेल में बंद रोहित यादव ही जयनगर में एक गैंग तैयार कर रहा था.
इसी दिशा में दिनेश कुमार यादव व अन्य कुछ युवाओं को अपने झांसे मे लाया था. हालांकि पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि रोहित यादव भी किसी अन्य के इशारे पर चल रहा है. इस दिशा में पुलिस उस संबंधित व्यक्ति चिन्हित कर कार्रवाई करने की योजना पर पहल कर रही है.जल्द ही उस बड़ी मछली (अपराध का खाका बनाने वाला मास्टरमाईड ) को गिरफ्तार कर लेगी.
पुलिस कर्मी होंगे पुरस्कृत. पुलिस अधीक्षक डा. प्रकाश ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले का उद्भेदन करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जायेगा. पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसएन सारंग, पुलिस अवर निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह, डीएन पांडेय, बीएमपी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन