छेड़खानी का विरोध करने पर हवाई फायरिंग

मधेपुर : भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा महपतिया गांव में सोमवार की दोपहर तकरीबन 8 से10 राउंड फायरिंग होने का मामला सामने आया है. घटना की पुष्टि भेजा के थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने की है. मिली जानकारी के अनुसार मुर्हरम पर्व के अवसर पर गांव से बाहर रहने वाले कुछ युवक गांव आया था़ […]
मधेपुर : भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा महपतिया गांव में सोमवार की दोपहर तकरीबन 8 से10 राउंड फायरिंग होने का मामला सामने आया है. घटना की पुष्टि भेजा के थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने की है.
मिली जानकारी के अनुसार मुर्हरम पर्व के अवसर पर गांव से बाहर रहने वाले कुछ युवक गांव आया था़ सोमवार की दोपहर कुछ युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था़ जिसका गांव के लोगों ने विरोध किया़ विरोध से आक्रोशित युवकों ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी. थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने कहा है कि थाने के एएसआई मिथिलेश पासवान को पुलिस बलों के साथ महपतिया गांव भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




