15 तक नहीं हुआ आरओबी का निर्माण
मधुबनी : डीआरएम के आदेश के बाद भी स्टेशन के पुराने 12 नंबर गुमटी पर रेलवे द्वारा बनाये जा रहे आरओबी का कार्य 15 अगस्त तक पूरा नहीं हो पाया. वहीं रेलवें की शिथिलता का आलम यह रहा कि आरओबी का निर्माण कर रहे एजेंसी के द्वारा 1 वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का […]
मधुबनी : डीआरएम के आदेश के बाद भी स्टेशन के पुराने 12 नंबर गुमटी पर रेलवे द्वारा बनाये जा रहे आरओबी का कार्य 15 अगस्त तक पूरा नहीं हो पाया. वहीं रेलवें की शिथिलता का आलम यह रहा कि आरओबी का निर्माण कर रहे एजेंसी के द्वारा 1 वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का एकरारनामा के बाद भी अगस्त 19 तक निर्माण पूरा नहीं किया जा सका. 2 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्माण होने वाला आरओबी मुख्यालय से चकदह को सीधे जोड़ेगा.
आपके शहर में
जिससे चकदह सहित दर्जनों गांवों के आवाजाही करने वाले लोगों को इस आरओबी से आने जाने में सुविधा होगी. आरओबी निर्माण होने के बाद जहां लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा वहीं लगभग 1 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जायेगा. आरओबी के निर्माण होने से प्लेटफार्म 1 व 2 की लंबाई भी बढ जायेगा. जिससे स्वतंत्रता सेनानी जैसी बड़े कोच की ट्रेन का ठहराव प्लेट फार्म संख्या 1 पर हो सकेगा. आरओबी के निर्माण होने से ट्रेनों का रेलवे ट्रैक पर निर्वाध रूप से परिचालन होने के साथ साथ यात्री भी आरओबी का उपयोग कर सुरक्षित यात्रा ��र पायेंगे.
जिसके बाद इन ट्रेनों का ठहराव 1 नंबर प्लेटफार्म पर भी हो सकेगा. इस संबंध में डीइएन संतोष भारती ने बताया कि एजेंसी द्वारा जनवरी 2018 से आरओबी का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया. 12 महीने का अनुबंध था. बेरियेशन के कारण कार्य में विलंब हुआ है. 15 सितंबर तक आरओबी का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. जिसके बाद आरओबी को आम लोगों के लिए चालू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए