सेविका चयन में अनियमितता के विरोध में किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 1:24 AM
खजौली : पंचायत के वार्ड 14 में सेविका, सहायिका बहाली में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने पंचायत के मुखिया राम सुंदर प्रसाद के नेतृत्व में सीडीपीओ के बिरोध में प्रदर्शन किया. मौके पर पंचायत के मुखिया राम सुंदर प्रसाद ने कहा कि खजौली पंचायत के वार्ड 14 के पोषक क्षेत्र में […]
खजौली : पंचायत के वार्ड 14 में सेविका, सहायिका बहाली में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए दर्जनों लोगों ने पंचायत के मुखिया राम सुंदर प्रसाद के नेतृत्व में सीडीपीओ के बिरोध में प्रदर्शन किया. मौके पर पंचायत के मुखिया राम सुंदर प्रसाद ने कहा कि खजौली पंचायत के वार्ड 14 के पोषक क्षेत्र में सेविका, सहायिका की बहाली के लिए आमसभा स्थल राजकीय प्राथमिक विधालय घुसकी पट्टी का चयन किया गया था.
लेकिन पर्यवेक्षिका अर्पणा कुमारी आवेदिका ललिता देवी की मिलीभगत से वार्ड 14 पोषक क्षेत्र का चयन स्थल छोड़कर बिना पोषक क्षेत्र वाले वार्ड सामुदायिक भवन के बगल में पक्की सड़क पर लोगों को झांसा देकर आमसभा पंजी पर हस्ताक्षर करा लिया गया. वहीं वार्ड 14 के वार्ड सदस्य जीवछी देवी ने महिला पर्यवेक्षिका पर आरोप लगाया कि मुझे भी आम सभा स्थल की जानकारी नहीं दी गयी. उन्होंने कहा कि महिला पर्यवेक्षिका द्वारा मुझे रुपये का लोभ देकर आम सभा की पंजी पर हस्ताक्षर करने को कहा.
लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किया. वार्ड सदस्य ने महिला पर्यवेक्षिका पर आरोप लगाया है कि 7 जून को लगभग 12 बजे दिन में मिली की सेविका, सहायिका बहाली के लिये आम सभा होना है. आपकी अध्यक्षता में आमसभा होगी. लेकिन स्थल का नाम नहीं बताया गया. प्रदर्शन करने वालों में मलभोगिया देवी, राज कुमारी देवी, गीता देवी, पानो देवी, चंद्रकला देवी, शोभा देवी, रानी देवी, बिल्टी देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक उदेश्वर यादव, अरुण, दिनेश यादव, रामऔतार दास, सुनील कुमार यादव, नीलम देवी, अशोक कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










