प्रेम प्रसंग में हुई थी शोभा की हत्या

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : खजौली थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में 20 मई को हुए 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या मामले में बीते गुरुवार की रात हत्या में शामिल एक अपराधी बबलू मंडल की गिरफ्तारी इनरवा गांव से हुइ है. उक्त जानकारी सदर एएसपी कामनी बाला ने प्रेसवार्ता में दी. एएसपी ने बताया कि 20 मई […]

विज्ञापन

मधुबनी : खजौली थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में 20 मई को हुए 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या मामले में बीते गुरुवार की रात हत्या में शामिल एक अपराधी बबलू मंडल की गिरफ्तारी इनरवा गांव से हुइ है. उक्त जानकारी सदर एएसपी कामनी बाला ने प्रेसवार्ता में दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि 20 मई को इनरवा गांव के राम कृपाल यादव की पुत्री शोभा कुमारी को अपराधियों द्वारा अपहरण कर आम के बगीचे में ले गया. इसके बाद लड़की के दुपट्टे से ही उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गयी. फिर हत्या कर उसे एक पेड़ से लटका दिया गया था. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिये आरोपितों ने उसे एक पेड़ से लटका दिया था.
इस मामले को लेकर शोभा के पिता ने खजौली थाना में मामला दर्ज कराया था. जिसमें आठ अपराधियों को नामजद किया गया था. पुलिस अनुसंधान के आधार पर 25 मई को गांव के ही संजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया था. संजय कुमार ने ही पुलिस को बयान दिया था कि शोभा हत्या कांड में चार लोग शामिल थे. इसमें उसके चचेरा भाई नंद किशोर यादव, संतोष यादव एवं बबलू मंडल शामिल थे. पूछताछ में संजय कुमार ने बताया है कि शोभा का कथित तौर पर प्रेम प्रसंग उसके चचेरे भाई नंद किशोर यादव के साथ था.
प्रेम प्रसंग में ही दोनों में झगड़ा हो गया था. नंद किशेार यादव ने चार लोगों के साथ मिलकर शोभा की हत्या की योजना बनायी थी. इस मामले में अब नंद किशेार यादव और संतोष यादव पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. दो आरोपी संजय कुमार यादव और बबलू मंडल की गिरफ्तारी हो चुकी है. एएसपी ने बताया कि बबलू मंडल के गिरफ्तारी से खजौली थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल, एसआइ अरूण कुमार सिंह, बीरेनद्र कुमार पासवान,हरेन्द्र कुमार राय, कमलेश्वर प्रसाद सुरेश कुमार शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन