फूल से महिला वोटरों का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : लोक सभा क्षेत्र के मधुबनी विधान सभा क्षेत्र में पांचवें चरण शांतिपूर्ण रहा. चिलचिलाती धूम में मतदाताओं का वोट डालने का उत्साह था. पुरुष की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक देखी गयी. सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता कतार में लगना शुरू कर दिये थे. हालांकि 12 बजे के बाद […]

विज्ञापन

मधुबनी : लोक सभा क्षेत्र के मधुबनी विधान सभा क्षेत्र में पांचवें चरण शांतिपूर्ण रहा. चिलचिलाती धूम में मतदाताओं का वोट डालने का उत्साह था. पुरुष की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक देखी गयी. सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता कतार में लगना शुरू कर दिये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि 12 बजे के बाद चिलचिलाती धूप के कारण मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या कम देखी गयी. लेकिन तीन बजे के बाद धूप कम होने पर मतदाता एक बार फिर मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे. शहर के आदर्श मतदान केंद्र पर जिला के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

शहर मुख्यालय में शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय पर महिला बूथ और दिव्यांग बूथ बनाया गया था. महिला बूथ पर काम करने वाली महिला मतदान कर्मियों ने मतदताओ को मतदान के बाद फूल भेंट किया. लोगों ने भी इस प्रकार के इंतजाम इससे पूर्व नहीं होने की बातें कही. बूथ संख्या 48 पर मतदान करने पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चौधरी अपनी पत्नी के संग मतदान करने आये थे. बताते हैं कि जिस प्रकार से इस बूथ पर आज महिला कर्मी ने मतदान में व्यवहार किया है, वह बीते तीस साल में आज तक नहीं दिखा. कहा कि महिलाएं किसी भी रूप में किसी से भी पीछे नहीं हैं.

हर उम्र के लोगों ने मतदान मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस्लामिया मदरसा राघोनगर में अपने चार माह के बच्चे के साथ नासरीन ने वोट गिराया तो इसी स्कूल के बूथ संख्या 59 पर बिस्फी विधायक डा. फैयाज अहमद व पोलियो के कारण पूर्ण रूप से दिव्यांग तबीला खातून भी भाई के साथ टोकरी में बैठकर आयी और मतदान किया.
हर बूथ पर महिला वोटरों की संख्या अधिक रही. हालांकि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के भी कई मतदान केद्रों पर इवीएम के तकनीकी खराबी आने की सूचना आयी. पर तत्काल इसे ठीक किया गया. बूथ संख्या 58 पर तकनीक खराबी होने के कारण करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा. पर बाद में इसे कर्मी द्वारा ही ठीक कर दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन