सुबह से मतदान समाप्त होने तक बूथ पर मौजूद रहेंगे जवान

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक केआरबीएचएन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में केन्द्रीय बलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक, सत्यप्रकाश अपर समाहर्त्ता दुर्गानंद झा, उप-विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर […]

विज्ञापन

मधुबनी : लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक केआरबीएचएन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में केन्द्रीय बलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक, सत्यप्रकाश अपर समाहर्त्ता दुर्गानंद झा, उप-विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी,मुकेश रंजन समेत केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के कमांडेंट एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में सामान्य प्रेक्षक, 06-मधुबनी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के द्वारा सभी संवेदनशील एवं वरनरेबुल मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इन सभी के कमांडेंट संबंधित थानाध्यक्ष से समन्वय बनाकर संबंधित क्षेत्र में शुक्रवार एवं शनिवार को फ्लैग मार्च निकालने, हेलमेट चेक करने एवं वाहन की जांच करेंगे.

मतदान के दिन विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित सेक्टर पदाधिकारी/जोनल पदाधिकारी/ सुपर जोनल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं जिला पदाधिकारी को भी अवश्य ससमय जानकारी दें. सभी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कमांडेंट को अपने-अपने कंपनी के जवानों की तैनाती संबंधित मतदान केन्द्र पर 05 मइ की संध्या को ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

साथ ही मतदान के दिन सभी जवान 04:00 बजे पूर्वाह्न से अपने ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे. मतदान केन्द्रों के आस-पास अवांछित तत्वों पर विशेष नजर बनाये रहेंगे. मतदान के दिन सभी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को अंतिम दो घंटे में मतदान केन्द्र पर विशेष रखने का निर्देश दिया गया.

साथ ही सभी जवानों को पीठासीन पदाधिकारी से अनुशासन से पेश आने एवं अनुशासित रहकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के द्वारा केवटी,जाले एवं बिस्फी विधानसभा के क्रिटिकल मतदान केंद्र एवं अन्य संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. सभी पदाधिकारियों को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने हेतु आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन