ePaper

जिला पुलिस के अलावा 40 कंपनी के जवान रहेंगे

Updated at : 20 Apr 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
जिला पुलिस के अलावा 40 कंपनी के जवान रहेंगे

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने की तैयारी 21 अप्रैल को हो जायेगी भारत-नेपाल सीमा सील हरियाणा सैप, सीआरपीएफ सहित कई प्रदेशों के जवान हर थाना क्षेत्र में बनेगा ड्रॉप गेट, सुरक्षा बल रहेंगे तैनात मधुबनी : झंझारपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न कराने के लिये व्यापक तौर पर इंतजाम किया जा […]

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने की तैयारी

21 अप्रैल को हो जायेगी भारत-नेपाल सीमा सील

हरियाणा सैप, सीआरपीएफ सहित कई प्रदेशों के जवान

हर थाना क्षेत्र में बनेगा ड्रॉप गेट, सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

मधुबनी : झंझारपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न कराने के लिये व्यापक तौर पर इंतजाम किया जा रहा है. चप्पे चप्पे पर पुलिस व जवानों को तैनात किया जायेगा. इस चुनाव मे सुरक्षा के लिये पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ, सैप, एसएसबी, हरियाणा सैप, हरियाणा पुलिस की विभिन्न कंपनियों के चालीस कंपनी जवान मधुबनी आ रहे हैं. पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सैप के जवान शनिवार की सुबह तक जिला में पहुंचने की संभावना है.

जिन्हे उनके संबंधित क्षेत्रों में तैनात करने व ठहराव का इंतजाम कर दिया गया है. एसपी सत्यप्रकाश ने कहा है कि इसके अलावे 21 अप्रैल को ही भारत – नेपाल सीमा को सील कर दिया जायेगा. साथ ही हर थाना क्षेत्र में ड्रॉप गेट बना कर वहां पर पुलिस व सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया जायेगा ताकि किसी प्रकार के व्यवधान करने वाले असामाजिक तत्व भाग न सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन