एक दर्जन पहलवानों ने की जोर आजमाइश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 1:47 AM
पिपरासी/मधुबनी : प्रखंड की मुड़ाडीह पंचायत स्थित मां दुर्गा कुड़वा स्थान पर ग्रामीणों के सहयोग से रविवार की शाम भव्य दंगल का आयोजन किया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला और दंगल का आयोजन शांतिपूर्ण से संपन्न हुआ. दंगल में यूपी व बिहार के करीब एक दर्जन पहलवानों ने जोर आजमाइश […]
पिपरासी/मधुबनी : प्रखंड की मुड़ाडीह पंचायत स्थित मां दुर्गा कुड़वा स्थान पर ग्रामीणों के सहयोग से रविवार की शाम भव्य दंगल का आयोजन किया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला और दंगल का आयोजन शांतिपूर्ण से संपन्न हुआ. दंगल में यूपी व बिहार के करीब एक दर्जन पहलवानों ने जोर आजमाइश की.
दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख यशवंत नारायण यादव रहे. मुख्य अतिथि और रेफरी बउक पाल द्वारा पहलवानों का हाथ मिला कर कुश्ती का शुभारंभ किया गया. पहली कुश्ती उत्तर प्रदेश के माघी निवासी बासीद्र यादव व मदरहवा के मोती यादव के बीच हुई.
रेफरी ने पांच मिनट का समय निर्धारित किया एवं यह कुश्ती बराबरी की रही. इस प्रकार अधिकांश कुश्ती बराबरी पर ही रही. लेकिन कुश्ती काफी दिलचस्प और रोचक रही. पहलवानों ने काफी जोर आजमाइश किया. कुश्ती को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही. मौके पर शमशाद अंसारी, संदेश यादव, जोगिंद्र यादव, साधु यादव, रामानंद यादव, बीडीसी मंगल राम, हरिलाल पटेल, वीरेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, मुखिया नर्सिंग बैठा, उप मुखिया बबलू मद्देशिया, प्रमोद द्विवेदी, राजू यादव आदि उपस्थित रहे.
मधुबनी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के मधुबनी पंचायत स्थित मनियर ब्रह्म स्थान के प्रांगण में रामनवमी की अवसर पर मेले के दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया. इस दंगल में उत्तर प्रदेश के बनारस, गाजीपुर, फैजाबाद, कुशीनगर सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने भाग लिया. जिसमें पडरौना के रामदेव यादव व बनारस के लोहा सिंह, बरवा के लाल बाबू यादव, बनारस के हरेंद्र कुमार, बगहा के प्रमोद यादव व गाजीपुर के कमलेश कुमार पहलवानों का प्रदर्शन देखने लायक था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










