शहर में आंधी से तार टूटा, बिजली गुल, आम की फसल को नुकसान

मधुबनी : मंगलवार की सुबह आये अंधी तूफान के कारण शहरी क्षेत्र में जहां कई जगह तार टूट गया. वहीं हवाई अड्डा फीडर के सिंघानिया चौक के नजदीक इन्स्यूलेटर पंचर होगया. जबकि ग्रामीण क्षेत्रो में कई जगह तार टूट जाने के कारण लाइन बाधित रहा. शहरी क्षेत्र के कनीय अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया कि […]
मधुबनी : मंगलवार की सुबह आये अंधी तूफान के कारण शहरी क्षेत्र में जहां कई जगह तार टूट गया. वहीं हवाई अड्डा फीडर के सिंघानिया चौक के नजदीक इन्स्यूलेटर पंचर होगया. जबकि ग्रामीण क्षेत्रो में कई जगह तार टूट जाने के कारण लाइन बाधित रहा. शहरी क्षेत्र के कनीय अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया कि कोसी फीडर के लहरियागंज में तार टूट जाने के कारण 6 घंटे तक बिजली बाधित रही.
वहीं हवाई अड्डा फीडर में इन्स्यूलेटर के पंचर होने के कारण 4 घंटे तक बिजली बाधित रही. जबकि ग्रामीण क्षेत्रो से में भी कई जगह तार टूट जाने के कारण दिन भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीण क्षेत्र के सर्वसीमा, कोठिया,लालगंज,लोहना छिटोल में तार टूट जाने के कारण दिन भर बिजली की समस्या रहा.
कनीय अभियंता ने बताया कि सुबह में बूंदा बूंदी होने के कारण मिस्त्री को काम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा इसी वजह से लाइन चालू करने मे परेशीनी हुई. कई मेहनत के बाद लाइन को चालू किया गया. इसके बाद लोगों को राहत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




