शांति पूर्वक मनाएं होली प्रशासन की है पूरी नजर

Updated at : 20 Mar 2019 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
शांति पूर्वक मनाएं होली प्रशासन की है पूरी नजर

बैठक मे जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दियेकई आवश्यक निर्देश मधुबनी : होली त्योहार-2019 के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराये जाने को लेकर मंगलवार को डीआरडीए के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक […]

विज्ञापन

बैठक मे जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दियेकई आवश्यक निर्देश

मधुबनी : होली त्योहार-2019 के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराये जाने को लेकर मंगलवार को डीआरडीए के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने की. बैठक में पुलिस अधीक्षक,सत्यप्रकाश,अपर समाहर्त्ता दुर्गानंद झा,सहायक समाहर्त्ता, कुमार गौरव समेत सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/सभी अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं सदभावपूर्ण माहौल में होली त्योहार संपन्न कराये जाने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को संबंधित अनुमंडल के सभी थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही शांति समिति के सदस्यों का सहयोग लेने का भी निर्देश दिया गया.
सोशल मीडिया पर रखें नजर : उन्होंने सभी पदाधिकारियों को धार्मिक भावना भड़कानेवालों पर कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करनेवालों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया. सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन दैनिक खैरियत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया. साथ ही गृह विभाग की विषेष शाखा द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन करने को कहा गया.
छोटी-छोटी घटनाओं का भी संज्ञान लेने को कहा गया. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर पर क्यूआरटी का गठन करने एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने को कहा. 107 के तहत सभी चिन्हित लोगों से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र भेजने का आदेश दिया. होली त्योहार के अवसर पर अश्लील गाना गाने पर भी रोक लगाने की जानकारी देने को कहा गया. कहा कि साथ ही फूस के घर के आस-पास होलिका दहन आदि नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें.
अनावश्यक आचार संहिता की आड़ में न करें परेशान: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, द्वारा सभी पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के नाम पर अनावश्यक किसी को परेशान नहीं करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे पूरी जांच-पड़ताल के पश्चात ही आदर्श आचार संहिता से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर ही प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करें. सभी पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता से संबंधित विभिन्न तथ्यों से आम लोगों को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया. ताकि लोगों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारें में जागरूकता आये.
हर विधानसभा फ्लाइंग स्क्वायड के लिए तीन – तीन वाहन
उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधान सभा में फ्लाइंग स्क्वायड के लिए प्रत्येक विधानसभावार तीन-तीन वाहन उपलब्ध कराया गया है. एवं सभी सेक्टर दंडाधिकारियों को बूथ का रूट निर्धारण करने एवं स्वीप की गतिविधियों में सहयोग करने को कहा गया. सीवीजीएल एप्प से प्राप्त आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से प्राप्त जियो टैग तस्वीर पर 45 मिनट के अंदर कार्रवाई करने को कहा गया. सभी सेक्टर पदाधिकारियों को बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने वालों पर भी कार्रवाई करने को कहा गया.
सभी अनुमंडल में भी सिंगल विंडो बनाने का निर्देश दिया गया. जो अपने लोकसभावार अपने नोडल सिंगल विंडों को प्रतिवेदन भेंजेगे. साथ ही सभी डीजे वालों को नोटिस भेजने का भी निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन