तालाब में गिरा स्कूली वाहन

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के छिट टोल स्थित तलाब में स्कूल वाहन पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ दुर्घटना में तीन छात्र घायल हो गये. बताया गया है कि वाहन में उस वक्त 16 स्कूली बच्चे सवार थे़ घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया […]

विज्ञापन

झंझारपुर : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के छिट टोल स्थित तलाब में स्कूल वाहन पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ दुर्घटना में तीन छात्र घायल हो गये. बताया गया है कि वाहन में उस वक्त 16 स्कूली बच्चे सवार थे़

आपके शहर में

विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया़ दुर्घटना में तीन बच्चे एवं चालक को चोटें आयी है़ घायल छात्र व चालक का इलाज निजी क्लिनिक में किया गया़ मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के उजान गांव स्थित शारदा शिक्षण संस्थान की मैक्सिमों वाहन स्कूली छात्रों को छोड़ने छिट टोल गांव जा रहा था़
स्कूल वाहन में शिक्षण संस्थान की छात्रा कृति कुमारी, कुणाल कुमार झा, मानू, सानू सहित 16 छात्र सवार थे़ स्कूली वाहन के पलटने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. लोगों को हुजूम घटना स्थल पर पहुंच अपने अपने बच्चे की खोज करने लगे़ बाद में शारदा शिक्षण संस्थान के प्रिसिंपल शेखर कुमार झा भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे़ स्कूल के दूसरे वाहन से छात्रों को उनके घर छोड़ा गया़
ग्रामीण बिट्टू झा, राजेश साफी, ललन राय, कमलेश झा, विष्णु झा, राम प्रसाद मुखिया ने कहा कि दुर्घटना की सूचना के दो घंटे बाद तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी़ ग्रामीणों का कहना है कि तलाब में सुरक्षा दीवार नहीं रहने के कारण स्कूल वाहन पलटी है़ भैरवस्थान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटना की सूचना पर दो चौकीदार को भेजा गया था़ लेकिन तब तक तालाब से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को निकाल लिया गया था. वहां स्कूल का कोई प्रतिनिधि भी नहीं मिला. मामले की जानकारी ली जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन