दीपक व सन्नी हत्याकांड के आरोपित को उम्र कैद
मधुबनी : अरेड़ थाना क्षेत्र के दीपक झा व सन्नी कुमार झा हत्याकांड मामले का सजा के बिंदु पर सुनवाई द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार सिन्हा के न्यायालय में गुरुवार को हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी परौल निवासी प्रवीण झा एवं विजलपुरा निवासी राकेश कुमार झा […]
मधुबनी : अरेड़ थाना क्षेत्र के दीपक झा व सन्नी कुमार झा हत्याकांड मामले का सजा के बिंदु पर सुनवाई द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार सिन्हा के न्यायालय में गुरुवार को हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी परौल निवासी प्रवीण झा एवं विजलपुरा निवासी राकेश कुमार झा को दफा 302/34 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही अन्य दफा 328/34 भादवि में भी आठ- आठ वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है. प्रत्येक को पांच- पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है.
आपके शहर में
अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक कमलाकांत शरण झा एवं सूचक अधिवक्ता सपन कुमार सिंह ने न्यायालय से जघन्य हत्या के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी. वहीं बचाव पक्ष से अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा ने बहस किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए