लंबित योजनाओं को ससमय पूरा करें वरना होगी कार्रवाई

Updated at : 17 Aug 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित योजनाओं को ससमय पूरा करें वरना होगी कार्रवाई

मधुबनी : जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने जिलाधिकारी को दिया. डीआरडीए के सभा कक्ष में गुरुवार को दिशा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने किया. बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं मनरेगा, एनआरएलएम, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने जिलाधिकारी को दिया. डीआरडीए के सभा कक्ष में गुरुवार को दिशा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने किया. बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं मनरेगा, एनआरएलएम, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, भू अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्याम प्रसाद मुखर्जी ररवन मिशन,नेशनल हेरीटेज सीटी डेवलपमेंट, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, सर्वशिक्षा अभियान सहित समेकित बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, भू अर्जन डिजिटल इंडिया के साथ- साथ दूरसंचार, रेलवे, उच्च पथ एवं वाटरवेज की गहन समीक्षा किया गया.

इस दौरान सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क को ससमय पूरा करें, ससमय कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित संवेदक व अभियंता पर कार्रवाई करें. अध्यक्ष ने सभी उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने- अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में सांसद विरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष शीला देवी, विधायक सीताराम यादव, रामप्रीत पासवान, गुलजार देवी, डा. फैयाज अहमद, समीर कुमार महासेठ, जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, डीडीसी अजय कुमार सिंह, निदेशक ब्रज बिहारी भगत, डीपीएम दयानिधि, सभी प्रखंड प्रमुख सहित जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी व कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सांसद को किया सम्मानित
सांसद हुक्मदेव नारायण यादव को सर्वश्रेष्ठ सांसद से सम्मानित होने पर गुरूवार को दिशा की बैठक में जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा पाग, दोपट्टा से सम्मानित किया गया तथा उन्हें मिथिला पेंटिंग भेंट किया गया. इस अवसर पर सांसद ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन के कई उत्तार- चढाव को साझा किया. साथ ही जनता, पदाधिकारी व जनप्रतनिधि के दायित्वों पर भी विचार रखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन