गुप्त सूचना पर पुलिस ने युवक को कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस ने युवक को कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत मिठाई पुलिस शिविर को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत मिठाई पुलिस शिविर को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मिठाई पुलिस शिविर के एएसआइ देवेंद्र ठाकुर ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मधेपुरा से सटे गणेश स्थान वार्ड 13 में छापेमारी कर एक युवक को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान सुरेश शाह के पुत्र त्रिभुवन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है, इसके बाद एएसआई देवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से एक कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन