मुरलीगंज में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, भारती इंडस्ट्रीज में महाप्रसाद, पहली बार नपं में हुआ आयोजन

Author Sanjay kumar|Edited by Amit Kr Sinha
Updated:
विज्ञापन

मुरलीगंज औद्योगिक प्रांगण में स्थापित देव शिल्पी विश्वकर्मा की प्रतिमा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुरलीगंज शहर में विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल रहा. भारती इंडस्ट्रीज ने भव्य आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया. इस वर्ष नगर पंचायत परिसर में भी पहली बार पूजा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुरलीगंज शहर में विश्वकर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को दिनभर उत्साह का माहौल रहा. गौशाला चौक स्थित भारती इंडस्ट्रीज के औद्योगिक प्रांगण में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर पूरे प्रतिष्ठान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सुबह से ही कर्मचारी और श्रद्धालु पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचते रहे.

विज्ञापन

सृष्टि के शिल्पकार की हुई पूजा

भारती इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर बाबा दिनेश मिश्र ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पकार और निर्माण-कला का देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार उन्होंने द्वारका नगरी का निर्माण किया था और देवताओं के लिए अनेक दिव्य अस्त्र-शस्त्र तैयार किये थे.

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा शिल्पकारों, कारीगरों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए विशेष महत्व रखती है. इसी परंपरा के तहत प्रतिष्ठान में पूजा का आयोजन किया गया.

महाप्रसाद में शामिल हुए व्यवसायी और स्थानीय लोग

पूजा-अर्चना के बाद देर शाम भारती इंडस्ट्रीज परिसर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया. इसमें व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

बाबा दिनेश मिश्र ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्टाफ के साथ व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को आमंत्रित कर महाप्रसाद कराने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. पूजा के माध्यम से औद्योगिक कार्यों में समृद्धि और कर्मचारियों के सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.

पहली बार नगर पंचायत परिसर में हुई पूजा

मुरलीगंज औद्योगिक प्रांगण के अंदर भारती इंडस्टरीज मे भव्य तरीके से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया | Prabhat Khabar Network
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

मुरलीगंज शहर के अन्य हिस्सों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी. इस वर्ष पहली बार मुरलीगंज नगर पंचायत प्रांगण में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का आयोजन किया गया.

नगर पंचायत कर्मियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और नगर के विकास की कामना की.

व्यवसायियों समेत कई लोग रहे मौजूद

भारती इंडस्ट्रीज में आयोजित कार्यक्रम में व्यवसायी सूरज पंसारी, बबलू शर्मा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे. पूजा और महाप्रसाद को लेकर पूरे परिसर में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन