मठाही शिविर को ग्रामीणों ने थाना बनाने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 8:26 PM

विज्ञापन

मठाही शिविर को ग्रामीणों ने थाना बनाने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

सविता नंदन, मधेपुरा मधेपुरा सदर थाना क्षेत्रांतर्गत मठाही पुलिस शिविर को थाना बनाने की ग्रामीणों ने मांग उठायी है. मालूम हो कि मठाही पुलिस शिविर की स्थापना 2008 में हुई थी. इस शिविर के अंतर्गत पांच पंचायतों में मिठाई, भान टेकठी, भेलवा, खौपेती, बालम गढ़िया पंचायत शामिल हैं. शिविर के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायत मधेपुरा व घैलाढ़ प्रखंड के अंतर्गत आते हैं. मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र व घैलाढ़ ओपी क्षेत्र की आबादी के अनुसार दायरा बढ़ने के कारण और इस क्षेत्र में बढ़ रहे क्राइम को रोकने के उद्देश्य से मठाही शिविर की स्थापना की गयी थी, लेकिन स्थापना काल से 16 साल बीत जाने के बावजूद व आबादी के अत्यधिक बढ़ने के बाद भी इस पुलिस शिविर को थाना का दर्जा नहीं मिल सका है. ग्रामीणों ने मठाही पुलिस शिविर को थाना का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अब आर या पार की लड़ाई लड़ने की ठान ली है. दरअसल, इस मठाही शिविर के अंतर्गत होने वाले किसी भी घटना को लेकर केस दर्ज करने के लिए मधेपुरा थाना का चक्कर लगाना पड़ता है. शिविर से इतना ही फायदा है कि घटना की जानकारी मिलते ही शिविर प्रभारी पहुंचकर ऑन द स्पॉट कार्यवाही करते हैं.

विधायक को दिया आवेदन

मठाही पुलिस शिविर को थाना बनाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर को भी आवेदन दिया है. कहा है कि मिठाई पुलिस शिविर मधेपुरा और सहरसा की सीमा पर स्थित है. यह अभी कोसी प्रोजेक्ट की जमीन में संचालित है. इस शिविर के अंतर्गत कुल पांच पंचायत मठाही, भान टेकती, भेलवा, बालम गढ़िया, खोपैती आता है. बढ़ती आबादी को देखते हुए मधेपुरा सदर थाना से इस क्षेत्र के लोगों को त्वरित न्याय में विलंब हो जाता है लोगों ने बताया कि मिठाई व बैजनाथपुर पुलिस शिविर का गठन लगभग एक ही साथ हुआ था. बैजनाथपुर पुलिस शिविर को थाना बना दिया गया, लेकिन मठाही पुलिस शिविर अभी भी उसी स्थिति में है. जानकारी के अनुसार मिठाई पुलिस सिविल को थाना बनाने के लिए कई बार प्रस्ताव भी जिला मुख्यालय को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.

——

मठाही पुलिस शिविर को थाना बनाने को लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग पत्र मिला है. इसको लेकर सदन में आवाज उठायी जायेगी.

प्रो चंद्रशेखर, विधायक सह पूर्व मंत्री, बिहार सरकार

——-

मठाही पुलिस शिविर को अभी थाना बनाने की आवश्यकता नहीं है. यह तत्काल शिविर ही रहेगा.

प्रवेंद्र भारती, डीएसपी, सदर मधेपुरा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन