जमीनी विवाद में हुए मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग गंभीर, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घायल बृजेश कुमार में बताया अपने दरवाजे पर मजदूर द्वारा टट्टी लगा रहे थे.

विज्ञापन

कुमारखंड कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित भवानीपुर वार्ड नंबर दो में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो फरिकेन के बीच दरवाजे पर फूस की टट्टी लगाने को लेकर हुए मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ नवीन कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार कर महिला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. घायल बृजेश कुमार में बताया अपने दरवाजे पर मजदूर द्वारा टट्टी लगा रहे थे. मेरे चाचा रमेश यादव आए और मना करने लगे. विरोध किए तो गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे. मारपीट की घटना में गीता देवी और ब्रजेश कुमार घायल हो गये. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जबकि दूसरा पक्ष के रमेश यादव भी घायल हो गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गीता देवी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है. इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन