शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के श्याम वार्ड नंबर 10 निवासी शंकर यादव उर्फ मुसहरू यादव के 22 वर्षीय पुत्र डेयरी संचालक सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर शनिवार को हत्या कर दी थी. लोगों ने कहा कि हत्या के दो दिन बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है. लोगों ने कहा कि पुलिस खानापूर्ति कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव के आते ही घर में हाहाकार मच गया. सौरभ की पत्नी, मां व पिता बदहवास है. परिजनों ने दो दिन के बाद भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. थानाध्यक्ष विजय पासवान ने कहा कि हत्या के बाबत अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










