सदर अस्पताल में नहीं है अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था
Updated at : 30 Jul 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में नहीं है अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
सदर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं रहने के कारण यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है. हालांकि अस्पताल में लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित है, लेकिन टेक्नेशियन के अभाव में जरूरतमंद मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है. जरूरतमंद मरीजों को या तो रेफर कर दिया जाता है या फिर बाजार का रास्ता दिखा दिया जाता है. बाजार से अल्ट्रासाउंड कराने पर मरीजों को अधिक पैसे देने पड़ते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर मरीज इस जांच को छोड़ आगे बढ़ जाते हैं. सदर अस्पताल में सिर्फ गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है. रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में सदर अस्पताल प्रशासन ने दो महिला स्टाफ को प्रशिक्षण देकर सिर्फ गर्भवती महिलाओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराया है. लेकिन अन्य जरूरतमंद मरीजों की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन बिल्कुल गंभीर नहीं है. वैसे मरीजों को बाजार में अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ती है. सदर अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक डॉ निशा कुमारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का गर्भधारण से लेकर प्रसव पूर्व तक तीन बार अल्ट्रासाउंड कराना अनिवार्य है. यहां खास गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड हो जाता है, जबकि अन्य को बाजार का ही रास्ता दिखाया जाता है. सदर अस्पताल प्रबंधक पीयूष कुमार ने बताया कि अस्पताल में अभी सिर्फ प्रेग्नेंट महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होता है. रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त रहने के कारण अभी सामान्य मरीज को अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है. विभाग को पत्र के माध्यम से जानकारी दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




