दाखिल-खारिज से लेकर आवासीय व जाति प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य हो रहा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दाखिल-खारिज से लेकर आवासीय व जाति प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य हो रहा प्रभावित

विज्ञापन

कुमारखंड . राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से प्रशासनिक कार्यों पर असर देखने को मिल रहा है. लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलनरत राजस्व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे. हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, भूमि मापी, लगान वसूली, ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा है. इधर, सीओ कुमारी आकांक्षा ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था से जरूरी सेवाएं जारी रखने का प्रयास किया गया है. इसके लिए पांच पंचायत सचिव को पंचायत वार निष्पादन करने के प्रभार दिया गया, जिसमें राजीव कुमार रंजन को रामनगर महेश, मंगरवारा, ईसराईन बेला, पुरैनी, अविनाश कुमार सिंह को परमानंदपुर, लक्ष्मीपुर भगवती, कुमारखंड, सिहपुर, सिट्टू कुमार को विशनपुर सुंदर, टेंगराहा परिहारी, टेंगराहा सिकियाहा, रौता, रवि कुमार चौधरी को बेलारी, सुखासन, विशनपुर कोडलाही, विद्यानंद पासवान को रहटा, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान, ईसराईन खुर्द, ईसराईन कला, बैसाढ को प्रभार दिया गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन