आंधी व बारिश से आम जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति ठप
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
आंधी व बारिश से आम जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
कुमारखंड.
प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की देर आयी आंधी व बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया. वहीं जगह-जगह पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. बुधवार की रात प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर, रामनगर बाजार, कुमारखंड, पुरैनी, मधुबनी, चैनपुर तथा अन्य भागों में बिजली आपूर्ति बाधित रही है.बिजली नहीं रहने से कई कार्य बाधित हुई.
एक और जहां वे मौसम बारिश से किसान के खेत में लगे मूंग का फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी. वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण किसान अभी तक धान का बीज भी नहीं बोया है. इधर, बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने कहा कि आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई. उन्होंने कहा कि बिजली के तार एवं खंभे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन