चौसा के दुर्गा मंदिर मैदान में नहीं रुकेगा विकास, जलजमाव का होगा स्थायी समाधान
फोटो | Prabhat Khabar Network
चौसा के दुर्गा मंदिर परिसर में दशहरा मेला की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई. इसमें जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान और परिसर के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया.
Chausa Dussehra Mela: चौसा के दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम दशहरा मेला की तैयारियों, जल निकासी और परिसर के विकास को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष और आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने की. बैठक में दशहरा मेले को लेकर मैदान की व्यवस्था, जलजमाव की समस्या और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.
जलजमाव से मेले में होती है परेशानी
बैठक में नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि दुर्गा मंदिर परिसर का खेल मैदान एक धरोहर है और इसे हर हाल में बचाना है. मैदान में जलजमाव लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई है. बारिश के बाद पानी जमा होने से दशहरा मेला के साथ-साथ मुहर्रम के खेल के आयोजन में भी परेशानी होती है.
उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मैदान के चारों ओर बड़ी नाली बनाने की दीर्घकालिक योजना तैयार की गई है. नाली पर ढक्कन भी लगाया जाएगा, ताकि जल निकासी की व्यवस्था के साथ मैदान का उपयोग भी बेहतर तरीके से हो सके.
1.97 करोड़ की राशि के संशोधन के लिए जाएंगे पटना
विधायक ने बताया कि परिसर के विकास के लिए 1 करोड़ 97 लाख 96 हजार रुपये की राशि स्वीकृत है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 की है, जबकि अब 2026-27 चल रहा है. राशि के संशोधन को लेकर वे पटना जाएंगे और संबंधित स्तर पर बात करेंगे.
उन्होंने कहा कि यदि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से राशि उपलब्ध नहीं करायी जाती है, तो विधायक निधि के 4 करोड़ रुपये से काम कराया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में विकास कार्य रुकने नहीं दिया जाएगा.
पांच दिन के मेले के लिए मैदान में डाली जाएगी बालू
बैठक में दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर समय की कमी पर भी चर्चा हुई. नरेंद्र यादव ने कहा कि 11 तारीख से कलश स्थापना होनी है और अब 16 तारीख हो चुकी है. ऐसे में मेले की तैयारियों के लिए तेजी से काम करना होगा.
पांच दिन तक चलने वाले मेले को देखते हुए मैदान में बालू डाली जाएगी. इसके लिए चौसा सीओ उदयकांत मिश्र और बीडीओ सरीना आजाद ने सहयोग का आश्वासन दिया है. बालू की व्यवस्था को लेकर डीडीसी से भी बातचीत की जाएगी.
सफाई व्यवस्था नियमित रखने का निर्देश
बैठक में परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई पर भी जोर दिया गया. नरेंद्र यादव ने कहा कि पंचायतों में सफाईकर्मी और को-ऑर्डिनेटर उपलब्ध कराये गये हैं. ऐसे में उन्हें नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, खासकर मेला अवधि के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
बैठक में बीडीओ सरीना आजाद, सीओ उदयकांत मिश्र, एसआई विक्रम कुमार सहित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
जलजमाव से मेले में होती है परेशानी
बैठक में नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि दुर्गा मंदिर परिसर का खेल मैदान एक धरोहर है और इसे हर हाल में बचाना है. मैदान में जलजमाव लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई है. बारिश के बाद पानी जमा होने से दशहरा मेला के साथ-साथ मुहर्रम के खेल के आयोजन में भी परेशानी होती है.
उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मैदान के चारों ओर बड़ी नाली बनाने की दीर्घकालिक योजना तैयार की गई है. नाली पर ढक्कन भी लगाया जाएगा, ताकि जल निकासी की व्यवस्था के साथ मैदान का उपयोग भी बेहतर तरीके से हो सके.
1.97 करोड़ की राशि के संशोधन के लिए जाएंगे पटना
विधायक ने बताया कि परिसर के विकास के लिए 1 करोड़ 97 लाख 96 हजार रुपये की राशि स्वीकृत है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 की है, जबकि अब 2026-27 चल रहा है. राशि के संशोधन को लेकर वे पटना जाएंगे और संबंधित स्तर पर बात करेंगे.
उन्होंने कहा कि यदि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से राशि उपलब्ध नहीं करायी जाती है, तो विधायक निधि के 4 करोड़ रुपये से काम कराया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में विकास कार्य रुकने नहीं दिया जाएगा.
पांच दिन के मेले के लिए मैदान में डाली जाएगी बालू
बैठक में दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर समय की कमी पर भी चर्चा हुई. नरेंद्र यादव ने कहा कि 11 तारीख से कलश स्थापना होनी है और अब 16 तारीख हो चुकी है. ऐसे में मेले की तैयारियों के लिए तेजी से काम करना होगा.
पांच दिन तक चलने वाले मेले को देखते हुए मैदान में बालू डाली जाएगी. इसके लिए चौसा सीओ उदयकांत मिश्र और बीडीओ सरीना आजाद ने सहयोग का आश्वासन दिया है. बालू की व्यवस्था को लेकर डीडीसी से भी बातचीत की जाएगी
Chausa Dussehra Mela: सफाई व्यवस्था नियमित रखने का निर्देश
बैठक में परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई पर भी जोर दिया गया. नरेंद्र यादव ने कहा कि पंचायतों में सफाईकर्मी और को-ऑर्डिनेटर उपलब्ध कराये गये हैं. ऐसे में उन्हें नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, खासकर मेला अवधि के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
बैठक में बीडीओ सरीना आजाद, सीओ उदयकांत मिश्र, एसआई विक्रम कुमार सहित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक
Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए