नहीं मिली चोरी हुई बाइक

नहीं मिली चोरी हुई बाइक
उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर निवासी चंदन कुमार की बाइक 26 मई को चोरी हो गयी थी. पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी बाइक की बरामदगी नहीं कर पायी है. पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है. थाना को आवेदन देकर चंदन ने बताया था कि पत्नी के साथ बहनोई का मोटरसाइकिल लेकर उदाकिशुनगंज मुख्यालय के मजहरपट्टी स्थित उमानाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने आये थे. पूजा कर आये, बाइक बीआर 43 जे 3433 नहीं थी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बाइक चोरी मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










