ePaper

50 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated at : 04 Apr 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
50 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र के चतरा से पुलिस ने गुरुवार को 50 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि बाइक पर शराब ले जाने की सूचना मिली. सूचना के सत्यापन के लिए चतरा पुल पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान शराब लदी बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बाइक पर 50 लीटर देसी शराब लदी थी. वहीं शराब तस्कर की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड नंबर नौ निवासी रितु यादव के पुत्र इंदल कुमार के रूप में हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गुरुवार को गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन