36 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

36 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतिनिधि, शंकरपुर
पुलिस ने मंगलवार को शंकरपुर-सिंहेश्वर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को 36 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मंगलवार को मोजमा चौक के समीप मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये युवक को बाइक सहित पकड़ कर तलाशी ली, तो पिट्टू बैग से 10 पाॅलीथिन से 15 लीटर और मोटरसाइकिल के डिक्की से पाॅलीथिन में बंधे 21 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद होने के बाद युवक को हिरासत में लिया गया. युवक ने नाम लालपुर वार्ड नंबर पांच निवासी सुरेंद्र सरदार के पुत्र सुशील कुमार बताया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










