बंधन बैंक के मैनेजर से 1.38 लाख रुपये की लूट, मामला दर्ज

Updated at : 19 Aug 2024 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
बंधन बैंक के मैनेजर से 1.38 लाख रुपये की लूट, मामला दर्ज

विगत 16 अगस्त को थाना क्षेत्र के श्याम दरगाह के आसपास अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा बंधन बैंक के मैनेजर से एक लाख 38 हजार एक सौ रुपये लूट लिया

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा विगत 16 अगस्त को थाना क्षेत्र के श्याम दरगाह के आसपास अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा बंधन बैंक के मैनेजर से एक लाख 38 हजार एक सौ रुपये लूट लिया. इस मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के श्याम स्थित बंधन बैंक के मैनेजर शशि भूषण कुमार 16 अगस्त को नौ बजे सुबह श्याम से निकल कर सिंदुआरी पहुंच कर तुलसी ग्रुप के मुकेश कुमार से एक लाख 38 हजार एक सौ रुपए लेकर जमुनिया रही पहुंच कर पचास हजार रूपये कलेक्शन लेकर अपनी मोटर साइकिल से निकला. श्याम दरगाह से एक किमी पहले सुनसान जगह एक उजले रंग की अपाची मोटर साईकिल खड़ी थी. उस पर एक व्यक्ति सवार था, एक व्यक्ति वहीं खड़ा था और एक व्यक्ति नीचे खेत में था. सभी का मुंह गमछा से ढका हुआ था. अज्ञात अपराधी मोटर साईकिल को बीच सड़क पर लगा दिया. इससे मेरे मोटर साइकिल का टक्कर हो जाने से मैं गिर गया. इतने में एक काले रंग की अपाची मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति आया एवं गाड़ी रोक कर मेरे मोटर साइकिल की क्षतिग्रस्त डिक्की से एक लाख 38 हजार एक सौ रुपये निकाल कर श्याम की ओर भाग गया. वहीं मेरे पेंट के पॉकेट में रखा 50 हजार रुपये एवं नीचे गिरा हुआ मेरा मोबाइल अपराधकर्मी नहीं ले सका. बंधन बैंक के मैनेजर शशिभूषण कुमार ने अज्ञात अपराधी के विरुद्ध रूपया लूटने का आवेदन थाना में देकर मामला दर्ज करवाया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन