भवानीपुर में हुई लूट मामले में एक गिरफ्तार

भवानीपुर में हुई लूट मामले में एक गिरफ्तार
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में हुई लूट मामले में एक आरोपी को पुलिस ने भवानीपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि गत दिनों सुपौल जिला के बगही वार्ड संख्या एक निवासी दीपेंद्र कुमार ने बताया था कि वह यूनिटी शेयर सर्विस में एलओ के पद पर तैनात है. भवानीपुर में कलेक्शन कर भवानीपुर से मधेपुरा जा रहा था. इसी दौरान भवानीपुर स्कूल के पास रोड पर चार अनजान लड़का गाली- गलौज करते हुए रोक लिया. जिसके बाद पैकेट से एक लाख 85 हजार नब्बे रुपया व मोबाइल ले लिया. इस कांड के एक आरोपी भवानीपुर वार्ड दो निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




