खुर्दा में सांसद पप्पू यादव ने लगाया जनता दरबार, कई मामलों का किया निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
खुर्दा में सांसद पप्पू यादव ने लगाया जनता दरबार, कई मामलों का किया निष्पादन

प्रखंड की इसराइन खुर्द पंचायत स्थित आदर्श ग्राम खुर्दा में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने पैतृक आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया.

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड की इसराइन खुर्द पंचायत स्थित आदर्श ग्राम खुर्दा में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने पैतृक आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं व कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया. साथ ही जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की. जनता दर्शन के दौरान सांसद ने मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिले से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात कर संगठन और क्षेत्रीय मुद्दों पर विशेष चर्चा की. मौके पर युवा शक्ति के राहुल कुमार यादव, मनोज यादव, बिनोद यादव, राहुल कुमार, मुकेश यादव, दीपक कुमार, समाजसेवी नूर आलम उर्फ आलम, रणधीर कुमार, मिथिलेश कुमार, अवधेश कुमार, विनोद यादव, सुरेंद्र यादव, राजीव कुमार बबलू, मंटू सिंह, कुंदन कुमार, गुड्डू यादव, प्रिंस कुमार, आदिल हुसैन समेत दर्जनों फरियादी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन