मनीष सर्राफ बने लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष

Updated at : 10 Aug 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
मनीष सर्राफ बने लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष

मनीष सर्राफ बने लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा

लायंस क्लब मधेपुरा और लायंस क्लब फेमिना मधेपुरा की संयुक्त पदस्थापना समारोह जीवन सदन के सभागार में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गणवंत मलिक, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद अग्रवाल, उप जिलापाल प्रदीप खेतान, उप जिलापाल द्वितीय संगीता नंदा की उपस्थिति में संपन्न हुआ. उल्लेखनीय है कि मनीष सर्राफ बीते एक जुलाई 2024 से ही लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष पद पर सुशोभित हुए, लेकिन विधिवत पदस्थापन नौ अगस्त को जीवन सदन के सभागार में हुआ, जबकि लायंस क्लब फेमिना की अध्यक्ष अग्रणी घोष दोबारा पदस्थापित हुई. लायंस क्लब मधेपुरा के सचिव डॉ संजय कुमार अपने पद पर फिर से सुशोभित हुए और अनीता कुमारी भी लायंस क्लब फेमिना मधेपुरा के सचिव पद पर दोबारा सुशोभित हुईं. पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और मधेपुरा लायंस क्लब की बुनियाद रखने वाले अनुपम सिंघानिया ने पदस्थापन का कार्य संपन्न कराया. मौके पर रीजन चेयरपर्सन डॉ दिलीप कुमार सिंह और जोनल चेयरपर्सन चंद्रशेखर कुमार उपस्थित थे. मौके पर लायंस क्लब मुरलीगंज के अध्यक्ष रूपेश कुमार और लायंस क्लब मधेपुरा रॉयल के अध्यक्ष किशोर कुमार भी उपस्थित थे. आलोक कुमार मंडल और आभास कुमार झा को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. मौके पर वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विकास सर्राफ, राजीव सर्राफ, डाॅ हिमांशु कुमार, प्रीति गोपाल, चंदा कुमारी, दिलीप खंडेलवाल, डाॅ मिथिलेश कुमार, जयकुमार गुप्ता, शंभू साह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. बाहर से आये सभी पदाधिकारियों ने लायंस क्लब मधेपुरा के किये सेवा कार्यों की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन