मधेपुरा में मंगलवार को किस डॉक्टर की ओपीडी? अस्पताल जाने से पहले देखें पूरी सूची

सांकेतिक तस्वीर
Madhepura Sadar Hospital OPD: मधेपुरा सदर अस्पताल में मंगलवार को किन डॉक्टरों की ओपीडी रहेगी? जनरल, स्त्री रोग और दंत रोग विशेषज्ञों की पूरी ड्यूटी सूची और ओपीडी का समय यहां जानें.
अगर आप मंगलवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जरूर देख लें.
अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा की जानकारी जारी कर दी है. मंगलवार को मरीजों के इलाज के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
इन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज
मंगलवार को सदर अस्पताल में डॉ. बीसी दिवाकर, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मनोज, डॉ. संजय और डॉ. दीपक कुमार सामान्य मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल में विभिन्न सामान्य बीमारियों से जुड़े मरीज इन चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे.
पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.
महिलाओं और दंत रोगियों के लिए भी विशेष व्यवस्था
महिला मरीजों के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी. वे महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार देंगी.
वहीं दांत और मुंह से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता रमन मरीजों को परामर्श देंगी और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराएंगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Madhepura Sadar Hospital OPD: समय पर पहुंचने की अपील
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं. समय पर रजिस्ट्रेशन कराने से इलाज में सुविधा होगी और मरीजों को अनावश्यक इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास
अब 2500 स्कूटी सवार महिला सिपाही रखेंगी मनचलों पर नजर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










