मधेपुरा में शराब माफियाओं पर कार्रवाई, 436 लीटर शराब जब्त, नौ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मधेपुरा में शराब माफियाओं पर कार्रवाई, 436 लीटर शराब जब्त, नौ गिरफ्तार

पुलिस के गिरफ्त में शराब तस्कर

Madhepura news: समाहर्ता के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में स्टेडियम परिसर, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई. टीम ने प्रमुख सड़कों पर वाहन जांच के साथ दवा दुकानों में भी तलाशी अभियान चलाया.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

Madhepura news: मधेपुरा जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया. मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी कर 436 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया.

समाहर्ता के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में स्टेडियम परिसर, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई. टीम ने प्रमुख सड़कों पर वाहन जांच के साथ दवा दुकानों में भी तलाशी अभियान चलाया.

बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कोठी टोला में छापेमारी के दौरान करीब तीन लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई. इस मामले में अमरेंद्र कुमार मंडल और छत्तीस मंडल को गिरफ्तार किया गया.

वहीं कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया वार्ड-10 में 227.880 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. इस मामले में सुरेश यादव और राज कुमार को गिरफ्तार किया गया.

मधेपुरा थाना क्षेत्र के सुखासन पेट्रोल पंप के पास छापेमारी में 10.500 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. इस मामले में अभिनाश कुमार और राणा कुमार को गिरफ्तार किया गया.

इसके अलावा कुमारखंड बाजार में 205.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं ब्रेथ एनालाइजर जांच के दौरान शराब सेवन के आरोप में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया.

उत्पाद विभाग ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने कहा कि जिले में शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन