मधेपुरा में बनेगा ‘एलआईबी चेस क्लब’

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा में ‘एलआईबी चेस क्लब’ गठन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Madhepura news: बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय संयोजक ई. रवीन्द्र यादव ने की. उन्होंने कहा कि शतरंज भारत का महत्वपूर्ण और कम खर्च वाला खेल है. इस खेल के लिए बड़े मैदान की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए यह कोसी क्षेत्र के लिए काफी उपयुक्त है.

विज्ञापन

शतरंज को बढ़ावा देने के लिए बैठक आयोजित

मधेपुरा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

विज्ञापन

Madhepura news: मधेपुरा में शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लेट्स इंस्पायर बिहार (एलआईबी) द्वारा ‘एलआईबी चेस क्लब’ के गठन का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर सोमवार को चामगढ़ हाउस स्थित प्रधान कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी.

बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय संयोजक ई. रवीन्द्र यादव ने की. उन्होंने कहा कि शतरंज भारत का महत्वपूर्ण और कम खर्च वाला खेल है. इस खेल के लिए बड़े मैदान की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए यह कोसी क्षेत्र के लिए काफी उपयुक्त है.

उन्होंने कहा कि शतरंज बच्चों और युवाओं में अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है. साथ ही यह तर्कशक्ति और वैज्ञानिक सोच को भी मजबूत बनाता है.

बैठक में मधेपुरा में नियमित रूप से शतरंज प्रतियोगिता और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने पर चर्चा की गयी. साथ ही जिले के खिलाड़ियों की राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार किया गया.

एलआईबी की ओर से बच्चों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, पूर्व खिलाड़ियों और जागरूक नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की गयी. इच्छुक लोग खिलाड़ी, प्रशिक्षक, मेंटर, स्वयंसेवक या दर्शक के रूप में इसमें भाग ले सकते हैं.

बैठक में मुख्य समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर, समन्वयक रूद्रनारायण यादव, मनोज चौधरी, मुकुन्द भगत, आनंद कुमार, नारायण यादव, गोलू भारती और डॉ. सौरभ कुमार चौहान समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन