ट्रैक्टर-टोटो की टक्कर में भागलपुर जिले के एक व्यक्ति की मधेपुरा में मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ट्रैक्टर-टोटो की टक्कर में भागलपुर जिले के एक व्यक्ति की मधेपुरा में मौत

विज्ञापन

मुरलीगंज मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर रविवार की अहले सुबह रजनी प्रसादी चौक के करीब टोटो एवं ट्रैक्टर की टक्कर में टोटो पर बैठे पांच सवारी में से एक की मौत हो गई. चार गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सभी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया गया. जहां मौके पर मौजूद आपातकाल में चिकित्सा कक्ष में मौजूद डॉ राजेश कुमार व डॉ मुकेश पांडे द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की गयी. वहीं मौके पर मौजूद डॉ राजेश कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले के ओकिवाद थाना वीहपुर निवासी कपिल देव सिंह के पुत्र संजीत कुमार सिंह की मौके पर मौत हो गयी. वहीं उनकी पत्नी सरिता देवी जख्मी हो गयी. वहीं बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठोतिया के मनदीप मंडल की एक वर्षीय पुत्री मिती कुमारी, रंजीत मुखिया के नौ वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार, रमेश मंडल की पत्नी 40 वर्षीय पत्नी सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. उन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

वही मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भेजा गया तथा मृतक को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेजा गया. पुलिस अधिकारी के द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन