MADHEPURA: मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

दवा दुकान में छानबीन करती पुलिस

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट: मधेपुरा: समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब और सूखा नशा के खिलाफ व्यापक सघन अभियान चलाया गया. अभियान के तहत स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैंपस एवं अन्य प्रमुख […]

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मधेपुरा: समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब और सूखा नशा के खिलाफ व्यापक सघन अभियान चलाया गया. अभियान के तहत स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैंपस एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष छापामारी की गई. साथ ही प्रमुख सड़कों पर वाहनों की सघन जांच और दवा दुकानों में भी तलाशी अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के भलुआही चौक के पास छापामारी में लगभग 05 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. इस मामले में सुदर्शन कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के गणेश स्थान, वार्ड संख्या 13 में छापामारी कर लगभग 09 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई और जसमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया. सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया गया है.

ब्रिथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच में आज किसी भी व्यक्ति के शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई. कुल मिलाकर इस अभियान में 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब और नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार सघन अभियान जारी रहेगा. आम लोगों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.

मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन