सत्संग सुनने से सुख की होती है प्राप्ति: रामानंद शास्त्री
सत्संग सुनने से सुख की होती है प्राप्ति: रामानंद शास्त्री
चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान पूर्वी पंचायत के बिंदटोली में एक दिवसीय सत्संग का आयोजन मंगलवार को किया गया. महर्षि मेंहीं निर्द्वंद अखाड़ा सेवाधाम कहलगांव के आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्यपाद स्वामी रामानंद शास्त्री जी महाराज ने कहा कि आध्यात्मिकता की ओर ध्यान देने के लिए किसी के भी पास समय नहीं है, जबकि सांसारिक गतिविधियों के लिए पूरा समय है, जिस प्रकार शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए भोजन जरूरी है, उसी प्रकार इस आत्मिक सुख के लिए मन को एकाग्र कर परमात्मा से नाता जोड़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सत्संग में आने वाले ही परमात्मा के कृपापात्र बनते हैं. सत्संग से ही जीव को वह ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे इस संसार के दुखों से छूटकर सुख को प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर राजेंद्र शर्मा, रुपन भगत, गीता शर्मा, शंभू महतो, अर्जुन शर्मा, सुधीर भगत, अमित भगत, सुमित कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए