अपहृत युवक बरामद, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 8:24 PM
अपहृत युवक बरामद, दो गिरफ्तार
मधेपुरा. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी निवासी हरीलाल यादव के पुत्र दीपक कुमार (26 ) का शुक्रवार को अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. दीपक डीएलएड परीक्षा देने केशव कन्या उच्च विद्यालय मधेपुरा आया हुआ था. इस दौरान अपराधियों ने अपहरण कर लिया. अपहृत युवक के पिता ने सदर थाने में आवेदन दिया. थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार टीम गठित कर अपहृत युवक के बरामदगी के लिए खोजबीन शुरू की. पुलिस ने अपहृत युवक दीपक कुमार को एक घंटे में बरामद कर अपराधी पुरानी बाजार के मो आशिक उर्फ हुकुम, जयप्रकाश नगर के मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद किया. गिरफ्तार अपराध मो आशिक का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, प्रमोद प्रसाद, इंद्रजीत तांती, सअनि सोनू कुमार, सिपाही सोनू कुमार, सिपाही धर्मदेव कुमार, ओम कुमार, सोमू कुमार, संतोष कुमार यादव, विजय कुमार दास, संतोष कुमार, राजकुमार पासवान आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










