खाड़ा की बेटी याडलीन इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

Updated:
विज्ञापन

खाड़ा की बेटी याडलीन इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

विज्ञापन

नयानगर.

इंस्पायर अवार्ड-मानक में मधेपुरा की बेटी याडलीन भारद्वाज ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मक सोच और नवाचारकों वैश्विक मंच प्रदान करना है. प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है. उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर आठ की छात्रा याडलीन भारद्वाज कृष्णा बोर्डिंग स्कूल करुणानगर आलमनगर की कक्षा सात की छात्रा है. याडलीन का चयन प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड के लिए ब्लॉक स्तर पर किया गया है. उन्होंने ने यह साबित कर दिया ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय फलक पर चमक सकती हैं. उत्कृष्ट आईडिया तथा उपलब्धि के लिए भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उन्हें आगे के प्रोजेक्ट कार्य के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी है, जिसका उपयोग वे अपने प्रोजेक्ट के वर्किंग मॉडल को तैयार करने में करेंगी तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने नवाचार का प्रदर्शन करेंगी. याडलीन की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का कुशल मार्गदर्शन और शैक्षणिक पृष्ठभूमि रही है. उनके पिता दिनेश कुमार, माता श्वेता कुमारी, बाबा नन्दन झा उन्हें बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन