किरायेदारों की गतिविधियों पर रखें नजर
किरायेदारों की गतिविधियों पर रखें नजर
प्रतिनिधि, मधेपुरा जन सुरक्षा के हित में और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए मधेपुरा पुलिस सभी मकान मालिकों, लॉज मालिकों और गेस्ट हाउस संचालकों से अपील की है कि वे किराये पर कमरा देने से पहले अपने किरायेदारों की पहचान कर लें. कुछ मामलों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति बिना उचित सत्यापन के आवास किराये पर ले लेते हैं और पैसे के लोभ में मकान मालिक भी उन्हें किराये पर घर दे देते हैं. इस कारण विभिन्न खतरों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने व स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मधेपुरा पुलिस सभी मकान मालिकों को दिशा-निदेशों का पालन करने की सलाह देती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए