टीपी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता 17 को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Dec 2024 6:52 PM
टीपी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता 17 को
प्रतिनिधि, मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में 17 दिसंबर को अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता पुरुष-महिला -2024 का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर शनिवार को प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आयोजन के तैयारी की समीक्षा की गयी. प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा को आमंत्रित किया जायेगा. मौके पर बीएनएमयू कुलसचिव प्रो विपीन कुमार राय विशिष्ट अतिथि तथा क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डाॅ मो अबुल फजल व संयुक्त सचिव डाॅ जैनेंद्र कुमार सम्मानित अतिथि होंगे. आयोजन में सहयोग के लिए पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार भारती को आमंत्रित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में टीम भेजने के लिए सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र भेज दिया गया है. पीटीआइ को निर्देशित किया गया है कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य से संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम में अधिकतम टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करायी जाये. मौके पर अर्थपाल डाॅ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डा सुधांशु शेखर, गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार, पीटीआई नंदन कुमार भारती, प्रयोगशाला प्रभारी अर्जुन साह, प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, कार्यालय सहायक राजीव रंजन आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










