ePaper

बीएनएमयू में इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का बिगुल बजा, कैलेंडर जारी

Updated at : 22 Jul 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू में इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का बिगुल बजा, कैलेंडर जारी

बीएनएमयू में इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का बिगुल बजा, कैलेंडर जारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद ने सोमवार को सत्र 2024-25 का खेल कैलेंडर जारी कर दिया. बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने खेल व सांस्कृतिक कैलेंडर को स्वीकृति देते हुए खेल के बेहतर आयोजन के लिए शुभकामना दी. उन्होंने सभी महाविद्यालय के प्राचार्य व पदाधिकारियों को खेल को प्राथमिकता देने को कहा है. उन्होंने कहा कि बीएनएमयू के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में पदक जीत कर लायें, तभी आयोजन की सार्थकता होगी.

समय पर किया जायेगा आयोजित

क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डाॅ मो अबुल फजल ने कहा कि सभी खेल व सांस्कृतिक आयोजन समय पर आयोजित किया जायेगा. इस संबंध में महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखा जा रहा है. क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त सचिव डाॅ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का आरंभ बैडमिंटन पुरुष व महिला प्रतियोगिता से होने जा रहा है. इसका आयोजन राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय सहरसा के इंडोर स्टेडियम में होगा. सबसे अंत में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में योगा प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

सभी खेल के खिलाडियों को दी जायेगी ट्रैनिंग

डाॅ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि दो अगस्त 2024 से प्रारंभ होकर यह प्रतियोगिता 17 दिसंबर 2024 तक चलेगी. उसके बाद एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटिज के शेड्यूल के अनुसार सभो खेल में सभी खिलाडियों को ट्रैनिंग भी दी जायेगी. उसके बाद टीम को इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में खेलने के लिए भेजा जायेगा.

नाट्यकला व साहित्यिक गतिविधियों का भी होगा आयोजन

डाॅ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार दो नये खेल बॉल बैडमिंटन व योगा में भी इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में पहली बार एक साथ 15 खेलों का आयोजन होने जा रहा है. क्रिकेट को छोड़ बाकी सभी खेलों में महिला व पुरुष दोनों श्रेणी में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. खेल के अलावा नृत्य, संगीत, विजुअल आर्ट्स, नाट्यकला व साहित्यिक गतिविधियों का भी आयोजन अलग-अलग महाविद्यालयों में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन