स्नातक फाईव सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

स्नातक फाईव सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी
विज्ञापन
पुरैनी.
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के 5th सेमेस्टर (सत्र 2023–27) परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के पांच से आठ मई 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ मई 2026 निर्धारित की गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे यूएमआइएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. इधर, कमला राणा साइंस कॉलेज, प्रशांत नगर (सपरदह), पुरैनी की प्राचार्या अनुप्रिया राज ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुये कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भर लें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










