ePaper

प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ व फन गेम्स का हुआ आयोजन

Updated at : 14 Dec 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ व फन गेम्स का हुआ आयोजन

प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ व फन गेम्स का हुआ आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शनिवार को पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा परिसर में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अशोक कुमार की अध्यक्षता में दौड़ व फन गेम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ व फन गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी और दौड़ प्रतियोगिता में रणधीर कुमार ने प्रथम, राजू कुमार ने द्वितीय व नीतीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं फन गेम प्रतियोगिता में पिंकी कुमारी ने प्रथम, मनीषा कुमारी ने द्वितीय व रोशनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अशोक कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम शारीरिक रूप से स्वस्थ व मानसिक रूप से संबल बनाने में महत्वपूर्ण है तथा फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम स्वस्थ भारत व विकसित भारत के निर्माण में एक सशक्त पहल है. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. खेल अधिकारी भानु कुमार व फिट इंडिया कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अजय अंकोला ने बताया कि 17 दिसंबर को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन