शाहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 हजार की क्षति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 9:36 PM
शाहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 हजार की क्षति
ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर वार्ड नंबर नौ निवासी नागो शर्मा के घर में गुरुवार की रात्रि शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. संतोष ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ को दे दी गयी है. सीओ ने राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने को कहा. सीओ के आदेश से पॉलीथिन मुहैया कराया गया है.
बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान
मधेपुरा.गर्मी बढ़ते ही बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली कार्यालय में फोन करने पर उधर से कोई रिस्पांस नहीं मिलता है. बता दें कि गर्मी में लोड बढ़ते ही विद्युत विभाग की तैयारी पर पानी फिर जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










