मारपीट कर जख्मी करने को ले प्राथमिकी

Updated at : 05 May 2024 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर जख्मी करने को ले प्राथमिकी

मारपीट कर जख्मी करने को ले प्राथमिकी

विज्ञापन

सिंहेश्वर.सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत के करुआ घाट पर हुई मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि पटोरी के करुआ घाट वार्ड संख्या नौ निवासी इंदल मेहता ने आवेदन देते हुए बताया कि वह अपने दरवाजे पर था. इसी बीच लाठी, डंडा, दबिया सहित अन्य सामान लेकर परमेश्वरी मेहता, शंकर कुमार मेहता, सुशील कुमार सहित अन्य आए और मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा सिंहेश्वर स्थित अस्पताल में इलाज करवाया गया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

:सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के जजहट सबैला में रास्ता के विवाद में मारपीट की घटना घटित हुई. जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि जजहट सबैला वार्ड संख्या आठ निवासी सरिता देवी ने आवेदन देते हुए बताया कि त्रिभुवन यादव, संगीता देवी, आशीष कुमार अपने हाथ में दबिया लाठी लेकर मेरा रास्ता बंद करने लगा. इसी बात पर सभी को रास्ता बंद करने से मना किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. मारपीट से बचाने आये पति और बेटा के साथ भी मारपीट की गई. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन