कम लागत में अधिक पैदावार के लिए किसान अपनाएं आधुनिक तकनीक: बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कम लागत में अधिक पैदावार के लिए किसान अपनाएं आधुनिक तकनीक: बीडीओ

विज्ञापन

खरीफ महाअभियान कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन शंकरपुर . प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान 2026 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराना और कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए जागरूक करना है. कार्यशाला में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों और कृषि विभाग के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ तेज प्रताप त्यागी, बीएओ राजकुमारी और उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ राजकुमारी व मंच संचालन किसान सलाहकार रामकुमार ने किया. वैज्ञानिकों ने दिए खेती के आधुनिक टिप्स कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार और राहुल कुमार ने खरीफ फसलों के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी. वैज्ञानिकों ने विशेषकर धान की उन्नत किस्मों के चयन, बुआई से पहले बीज उपचार और कतारबद्ध बुआई के फायदों के बारे में किसानों को समझाया. उन्होंने मिट्टी की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जैविक खादों के बढ़ते उपयोग और बदलते मौसम के अनुकूल खेती करने पर जोर दिया. योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: बीडीओ किसानों को संबोधित करते बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी कृषि योजनाओं का सीधा लाभ धरातल पर किसानों तक पहुंचाना है. उन्होंने किसानों से वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी तकनीकों को अपने खेतों में आजमाने की अपील की. मौके पर प्रगतिशील किसान उपेंद्र कुमार योगी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार, कृषि समन्वयक प्रिंस पप्पू , राजीव कुमार, विकास कुमार सहित मुमताज, तारानंद मंडल, दुखन मंडल, अशोक कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन