शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated at : 28 May 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. पुलिस ने अरार थाना क्षेत्र से एक शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि सोमवार को गश्ती के दौरान अरार नहर पर एक व्यक्ति हो-हल्ला कर रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया. हिरासत में लिये गये व्यक्ति के मुंह से शराब की बदबू आने पर जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. उसने अपना नाम मनोज यादव बताया, जो सहरसा जिले के पहाड़पुर का रहने वाला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

सिंहेश्वर के पटोरी से शराबी गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के पटोरी से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि एसआइ रामदयाल सिंह को सूचना मिली थी कि पटोरी वार्ड पंच में एक शराबी शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. सूचना सत्यापन के लिए पुलिस पदाधिकारी को स्थल पर भेजा गया, तो एक शराबी को पकड़ा. उक्त व्यक्ति पटोरी वार्ड संख्या पांच निवासी दिनेश ऋषिदेव की जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई.

एक शराबी गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा . अरार पुलिस ने मंगलवार को गश्ती के दौरान कंटाही चौंक पर एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि शराबी के अपना नाम भरत कुमार कंटाही निवासी बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती का नेतृत्व एसआइ युगल किशोर राय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन