शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल
ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र के झिटकिया वार्ड नंबर चार से गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि झिटकिया वार्ड नंबर चार निवासी अवरेंद्र कुमार शराब पीकर हंगामा कर रहा है. सूचना के सत्यापन में पुलिस पहुंची, तो देखा कि एक व्यक्ति शराब के नशे में घर में ही हो-हल्ला कर रहा है. उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया. अवरेंद्र के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. जांच में पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




