मधेपुरा में घर से निकला युवक रातभर लापता, सुबह नदी में मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

नदी के पास मौजूद भीड़. | Prabhat Khabar Network

सिंहेश्वर में एक युवक के नदी में डूबने से मौत हो गई, जिसका शव मिला है. देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान अंकुश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे तक अंकुश घर पर था. इसके बाद वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. इसी बीच करुआ नहीं पुल के पास पानी में युवक का शव तैरता मिला. शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

देर रात तक घर नहीं लौटा तो शुरू हुई तलाश

मृतक के पिता प्रमोद मंडल उर्फ पिंटू और अन्य परिजनों ने बताया कि रविवार शाम तक अंकुश घर में ही था. शाम करीब सात बजे वह घर से निकला था. इसके बाद देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी.

परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की. युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना में गुमशुदगी की सूचना देने की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान करुआ नहीं पुल के पास पानी में एक शव मिलने की जानकारी मिली.

पानी में तैरता मिला युवक का शव

स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकाला.

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस अब युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

चार-पांच युवकों के साथ जाने की भी चर्चा

घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि अंकुश चार-पांच अन्य युवकों के साथ डूब्बी घाट पटोरी की ओर जा रहा था. हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

इधर, अंकुश के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर संदेह जताया है. परिजनों का कहना है कि संभव है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया हो. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस युवक के घर से निकलने के बाद उसकी गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

फिलहाल युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन